Friday, October 31, 2014

प्यार और रोमांच से भरी लाल दुपट्टा वाली Lal Dupatta wali

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह व नवोदित रोहित सिंह की फिल्म लाल दुपट्टा वाली प्रदर्शन के लिए तैयार है।  काशवी इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता भारत सिंह व निर्देशक  शैलेश रमाकांत पाण्डेय की इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता संजीव मिश्रा व दयाशंकर एस मिश्रा हैं।  फिल्म के सह निर्माता ऋषभ कार्पोरेशन, एस डी ग्रुप, प्रदीप कुमार, जे पी सिंह व आकाश यादव हैं।  हाल ही में लाल दुपट्टा वाली का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया और भोजपुरी फिल्म जगत ने रोहित सिंह के एक्शन और अंदाज़ , अंजना सिंह के तेवर और संजय पाण्डेय की खलनायिकी के नए रूप की जबरदस्त तारीफ़ की।  बिग कर्टन मिडिया द्वारा सम्पूर्ण भारत में रिलीज़ की जा रही इस फिल्म के संगीतकार ओम झा , गीतकार पवन मिश्रा हैं।  फिल्म की कथा अकील हैदर ने लिखी है जबकि पटकथा पारस जायसवाल व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है।  निर्देशक   शैलेश रमाकांत पाण्डेय के अनुसार लाल दुपट्टा वाली बिल्कुल ही अलग मिजाज की भोजपुरी फिल्म है जिसके हर अभिनेता ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।  उन्होंने अभिनेता रोहित सिंह की तारीफ़ करते हुए कहा की उन्होंने अपने अभिनय से यह साबित किया है की उन्होंने फिल्म से पहले काफी तैयारी की थी क्योंकि उनका अभिनय दर्शाता है की वह एक परिपक्व अभिनेता है।  लाल दुपट्टा वाली नवम्बर में रिलीज़ होगी।  
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment