Thursday, October 9, 2014

ईद के बाद अब छठ पर चलेगा प्रियंका का जादू


भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका  पंडित के लिए इस साल का छठ ख़ास सौगात लेकर आने वाला है।  इस छठ पर उनकी दो फिल्मे बिहार में रिलीज़ हो रही है।  प्रियंका की पहली रिलीज़ फिल्म होगी राजकुमार आर पाण्डेय की नगीना।  इस फिल्म में उनके अपोजिट हैं प्रदीप पाण्डेय चिंटू।  प्रियंका ने राजकुमार पाण्डेय की ही फिल्म जीना तेरी गली से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की थी और उस फिल्म में भी उनके अपोजिट थे चिंटू।  प्रियंका की दूसरी फिल्म है जो जीता वही सिकंदर।  इस फिल्म में उनके साथ हैं खेसारी लाल यादव।  खेसारी के साथ इसके पूर्व प्रियंका ने जानेमन में अभिनय किया था और फिलहाल उनके ही साथ कभी ख़ुशी कभी गम की शूटिंग में व्यस्त है।  उल्लेखनीय है की इस साल ईद पर भी प्रियंका की दो फिल्मे जानेमन व दीवानगी हद तक रिलीज़ हुई थी और दोनों ही फिल्मे सफल रही है।  अब छठ पर भी प्रियंका की दो फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है और दोनों ही फिल्मो की सफलता तय मानी जा रही है।  प्रियंका के अनुसार , ईद की तरह छठ पर भी दर्शको का प्यार उसे अवश्य मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment