Thursday, July 10, 2014

रंजन सिन्हा बने कांग्रेस कला सेल के अध्यक्ष

भोजपुरी फिल्मो के जाने माने पी आर ओ रंजन सिन्हा बिहार प्रदेश कांग्रेस के कला सेल के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।  उनकी नियुक्ति बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने की है।  इस पद पर पहले भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुणाल सिंह थे।  अपनी नियुक्ति के बाद रंजन सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की बिहार कलाकारों और कला की भूमि रही है लेकिन यहां के बेहतरीन कलाकारों को विष्वस्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौक़ा उतना नहीं मिला जितने के वो हकदार हैं।  उनका मकसद बिहारी कलाकारों और कला को कांग्रेस पार्टी के माध्यम से उचित सम्मान दिलाना है।  रंजन सिन्हा की नियुक्ति पर उन्हें भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े लोगो ने बधाई दी है।   
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment