Thursday, February 27, 2014

एस एस फ़िल्म फैक्टरी का "विजय पथ - एगो जंग''

भोजपुरी सिनेमा के बढ़ते हुए कदम को मज़बूती प्रदान करने हेतु अग्रसर एस एस फ़िल्म फैक्टरी भोजपुरी फ़िल्म विजय पथ - एगो जंग का निर्माण कर  रही है। इस  फ़िल्म की निर्मात्री हैं एस एस फ़िल्म  फैक्टरी की संचालिका शाजहान शेख़।  निर्देशक संजीव बोहरपी के निर्देशन में निर्मित हो रही इस फ़िल्म का दो चरण की शूटिंग हो चुकी है।  पहले शेड्यूल मुम्बई के बसरा स्टूडियो में सीमा सिंह और संजय पाण्डेय के साथ एक आईटम गीत की शूटिंग किया गया था।  दूसरा शेड्यूल नर्मदा नदी के किनारे पेट्रोल बम्ब ब्लास्ट एवं मारधाड़ के साथ किया गया है। फ़िल्म का संगीत - श्याम देहाती ने दिया है। छायांकन - नीतू इकबाल सिंह, नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी, मारधाड़ - दिलीप यादव का है।  मुख्य कलाकार -  विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, तेज यादव, किरन यादव, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद मिश्रा, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।
एक सवाल के जवाब में शाजहान शेख़ ने बताया कि हमारी फ़िल्म विजय पथ में बेस्ट न्यू कमर अवार्डेड विजय वर्मा और अर्चना सिंह एक  नए अवतार में दिखेंगे। वहीं दूसरी तरफ हमारी कम्पनी सन 2006 में मिस्टर ग्लैमर ऑफ़ बिहार रह चुके आदित्य मोहन को लॉन्च कर रही है। जो इस फ़िल्म में यंग्री यंगमैन की भूमिका निभा रहे हैं। बहुत जल्द ही विजय पथ - एगो जंग की पूरी शूटिंग समाप्त करके पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य शुरू किया जायेगा।  
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment