Thursday, January 23, 2014

२५ जनवरी को मुंबई में भोजपुरी दबंग टकरायेगी वीर मराठा से

भोजपुरी सितारों की क्रिकेट टीम भोजपुरी दबंग इस बार सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में अपना पहला मैच २५ जनवरी को मराठी सितारों वाली क्रिकेट टीम वीर मराठा के साथ खेलेगी। जाहिर है टक्कर जोरदार होगी और यह टक्कर होगी नयी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में । भोजपुरी दबंग की कप्तानी कर रहे हैं मनोज तिवारी जबकि वीर मराठा की कप्तानी कर रहे हैं रितेश देशमुख। भोजपुरी दबंग को साथ मिला है केबीजे ग्रूप के प्रमुख और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोशिएशन लिमिटेड के अध्यक्ष मोहित कंबोज का। सीसीएल २०१४ में शामिल भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम को मोहित कम्बोज और अक्ष कम्बोज ने खरीदा है। इस टीम में कप्तान मनोज तिवारी,उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ, विक्रांत सिंह, सुशिल सिंह , परवेश लाल यादव, उदय तिवारी, प्रकाश जैस,आदित्य ओझा, अयाज खान, जय यादव, यश मिश्रा , वैभव, विकास सिंह और सुर्या। भोजपुरी दबंग के कोच हैं संतोष सिंह जबकि प्रचारक हैं रंजन सिंहा। पिछले साल पहली बार सी सी एल में शामिल हुई भोजपुरी दबंग के धुरंधरो ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था। इस टीम ने अपने पहले ही मैच में लगातार तीन साल कि विजेता रही चेन्नई की टीम को पराजित कर दिया था, लेकिन रांची में इस टीम को वीर मराठा से हार का स्वाद चखने को मिला था। भोजपुरी दबंग की टीम ने पिछली हार से सबक लेते हुए इस बार काफी तैयारी की है और खिलाड़ी काफी उत्साहित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार डी वाई पाटिल स्टेडियम में भोजपुरी दबंग और वीर मराठा की जोरदार टक्कर होगी और यह क्रिकेट मैच सायंकाल सात से ११ बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मैच का सीधा प्रसारण कलर्स और रिश्ते चैनल पर किया जायेगा। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment