Friday, December 27, 2013

प्रतिज्ञा २ की सफलता के लिए अक्षरा ने मांगी दुआ

भोजपुरी फिल्मो की चर्चित अदाकारा और साल २०१३ में कई सफल फिल्मो का हिस्सा रही अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी आगामी फ़िल्म प्रतिज्ञा २ कि सफलता के लिए बिहार के प्रसिद्ध दरगाह मनेर शरीफ में माथा टेका। उल्लेखनीय है की मनेर शरीफ दरगाह को मन्नत पूरी करने वाला दरगाह माना जाता है। यह संयोग ही है कि भोजपुरी कि पहली फ़िल्म कि शूटिंग मनेर में ही हुई थी जिसका श्रेय जाता है बिहार के पहले अभिनेता कहे जाने वाले स्वर्गीय रामायण तिवारी का। और तो और प्रतिज्ञा २ का निर्माण किया है मनेर निवासी व स्वर्गीय रामायण तिवारी के पोत्र सुजीत तिवारी ने अपने बैनर सी पी आई मूवीज के तले। सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) प्रस्तुत व जय माँ आकस्मिनी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के निर्देशक हैं सुशील कुमार उपाध्याय जबकि फ़िल्म का निर्माण किया है संजय यादव , हर्ष तिवारी व अभिषेक तिवारी ने। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है इंद्रजीत शर्मा जबकि फ़िल्म के प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं अनंजय रघुराज। भोजपुरी की इस पहली सिकवल फ़िल्म प्रतिज्ञा २ के मुख्य किरदार में हैं सुपर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव , अनिल सम्राट , सुशील सिंह , अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा , काजल राघवानी, सुशील सिंह , संजय यादव , प्रकाश जैस , दीपक सिन्हा , विष्णु शंकर बेलू, बालगोविंद , माया यादव और कुणाल सिंह आदि। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment