Tuesday, June 18, 2013

गोबर सिंह - एक साफ़ सुथरी मनोरंजक फिल्म

गोबर सिंह - एक साफ़ सुथरी मनोरंजक फिल्म भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी अभिनीत फिल्म ‘गोबर सिंह’ बिहार में शानदार ढंग से प्रदर्शित हुई। इस फिल्म के निर्देशक हैं भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्देशक बाबी सिंह। इस फिल्म में मनोज तिवारी का साथ दे रहे हैं रिंकू घोष, पारुल यादव, संतोष सिंह, फूल सिंह, नवल किशोर, राकेश त्रिपाठी, मोना राय, विकास सिंह वीरप्पन, प्रभुनाथ सिंह, राजेश तोमर आदि. इसके अलावा खुद निर्देशक बाबी सिंह और महारष्ट्र के कांग्रेसी नेता कृपा शंकर सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। अभिनय के लिहाज से मनोज तिवारी अब तक की अपनी सबसे अच्छी भूमिका में हैं . निर्देशक बाबी सिंह के अनुसार ‘गोबर सिंह’ गांव के सीधे साधे लेकिन ही समस्या को हल करने में माहिर युवक गोबर की कहानी है जो शहर में बसे उनके गांव के ग्रामीण की समस्या के समाधान के लिए शहर पहुंच जाता है और फिर शुरु होती है जद्दोजहद। ‘गोबर सिंह’ में कुल आठ गाने हैं जिन्हें संगीतबद्ध किया है लाल सिन्हा ने और कलमबद्ध किया है श्याम देहाती और राजेश मिश्रा ने। पटकथा और संवाद के लेखक हैं राकेश त्रिपाठी और मनोज कुशवाहा। निर्देशक बाबी सिंह के अनुसार खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग होने और मनाज तिवारी सहित सभी कलाकारों द्वारा किये गये जबरदस्त अभिनय के कारण फिल्म के प्रति आम लोगों में काफी उत्सुकता है। ‘गोबर सिंह’ को देखने के बाद सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों के अनुसार ‘गोबर सिंह’ बहुत अच्छी फिल्म है। विशेषकर मनोज तिवारी और रिंकू घोष की भूमिका दर्शकों को बहुत पसंद आई। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment