Wednesday, August 3, 2016

दोहा में गूंजेगी पवन सिंह की आवाज़

भोजपुरिया गायकी को विश्व पटल पर अंकित करवा चुके गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की आवाज़ इस बकरीद पर दोहा में गूंजेगी।  हर साल बकरीद और ईद पर भोजपुरिया सितारों का जलवा क़तर की राजधानी दोहा में होता है।  इस बार सितंबर में आयोजित शो में पवन सिंह के साथ कई नायक अपना लाइव परफॉर्मेंस देंगे जिनमे अक्षरा सिंह, मोनालिसा , तनुश्री, गुंजन पन्त, प्रियंका पंडित और अंजना सिंह शामिल है।  इन सबों के साथ आनंद मोहन के अंदाज़ से भी दोहा के दर्शक इस बार रूबरू होंगे।  उल्लेखनीय है की हाल ही में अपनी फिल्म ग़दर से भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर अपना पताका लहराने वाले पवन सिंह के गाने देश विदेश में बरसो से धूम मचा रहे हैं।  यू ट्यूब पर सर्वाधिक देखे जाने वाले अधिकतर गाने पवन सिंह के ही हैं यही नहीं वेबसाइट्स पर भी सबसे अधिक गाने उनके ही डाऊनलोड होते हैं।  बहरहाल , पवन सिंह के दोहा आने की खबर से दोहा में बसे भोजपुरियों में हर्ष का माहौल है।  सोशल मीडिया पर लोग उनके आगमन को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।  शो का आयोजन विजन ग्रुप द्वारा किया गया है।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment