Friday, February 21, 2014

सेमीफाइनल में भोजपुरी दबंग का मुकाबला केरला स्ट्राईकर से

अपनेघरेलू मैदान रांची  में चेन्नई रायनोज को करारी शिकस्त देकर भोजपुरियों की अपनी टीम भोजपुरी दबंग अब सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग( सीसीएल) के सीजन चार के सेमी फाईनल में पहुंच गयी है।  भोजपुरी दबंग का सेमी फाईनल मैंच २२ फरवरी को हैदराबाद में होगा और सेमी फाईनल में भोजपुरी दबंग मोहनलाल की टीम केरला स्ट्राईकर से लड़ेगी। इसी दीन सेमी फाईनल में मुंबई हीरोज की टक्कर  कर्नाटका बुलडोजर से होगी। भोजपुरी दबंक के कप्तान मनोज तिवारी कहते हैं हमारी टीम पूरी उत्साह में हैं और हमारी टीम केबी जे ग्रूप के स्वामी और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोशिएशन लिमिटेड के अध्यक्ष मोहित कंबोज और अक्ष कंबोज के मागदर्शन में जीजान से खेलने जा रही है। केरला स्ट्राईकर के कप्तान है राजीव पिल्लई और ब्रांड अंबस्डर हैं भावना और मैथिली। भोजपूरी दबंग और केरला स्ट्राईकर का यह मैच हैदराबाद में २२ फरवरी से दोपहर तीन बजे से खेला जायेगा और उसी दिन सायं सात बजे से मुंबई हीरोज और कर्नाटका बुलडोजर का मैच होगा। सेमी फाईनल में जोभी दो टीमे जीतेंगी वे अगलेदिन हैदराबाद में ही फाईनल में उतरेंगी। 
भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम को मोहित कम्बोज और अक्ष कम्बोज ने खरीदा है।  सीसीएल में दुसरी बार उतरी भोजपुरी दबंग के कप्तान है मनोज तिवारी जबकि उप कप्तान हैं  दिनेश लाल यादव निरहुआ । इस टीम में  रविकिशन,  विक्रांत सिंह,  परवेश लाल यादव, उदय तिवारी, प्रकाश जैस, आदित्य ओझा, सुशील सिंह, यश मिश्रा , अयाज खान, जय यादव, वैभव, विकास सिंह और सुर्या। भोजपुरी दबंग के कोच हैं संतोष सिंह ।  तथा टीम की ब्रांड अंबेस्डर हैं पाखी हेगड़े , अक्षरा सिंह और शुभी शर्मा।   इस सेमी फाईनल मैच का सीधा प्रसारण रिश्ते चैनल  और एशिया नेट तथा बिग मैजिक पर किया जायेगा। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment