Thursday, December 12, 2013

अंजना बनी बहुरानी

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह कि परदे पर लटके झटके से दर्शको का दिल जीतने वाली रही है लेकिन जल्द ही वो नज़र आने वाली है एक बहुरानी की भूमिका में। अंजना जल्द ही निर्देशक पराग पाटिल कि अगली फ़िल्म बहुरानी में केंद्रीय भूमिका में नज़र आएँगी। पिछले दिनों इस फ़िल्म का मुहूर्त धूम धाम से किया गया। निर्माता शिवप्रकाश सरोज की इस पारिवारिक फिल्म में शुभम तिवारी, अंजना सिंह, आदित्य मोहन, पूनम दूबे, वीरेन्द्र चौहान *निरहू*, राम मिश्रा, अलिया अली, कामना सिंह, बबलू यादव, सुनीता सिंह, रोहित राज तथा बालेश्वर सिंह हैं। इस फ़िल्म के लेखक - शिव प्रकाश सरोज हैं तथा संगीतकार - राम प्रवेश, गीतकार - एस के चौहान व शिव प्रकाश हैं। छायाकार - जगमिंदर सिंह तथा नृत्य निर्देशक - अशोक मयंक हैं। मुहूर्त के बाद पत्रकारो से बात करते हुए अंजना ने कहा की बहुरानी में उनकी भूमिका उनकी पिछली फिल्मो से बिल्कुल हट कर है। एक संभ्रांत घर कि बहुरानी किस तरह अपने परिवार का दायित्व का निर्वाह करते हुए अचानक आये संकट का सामना किस तरह से करती है यही इस फ़िल्म में दिखाया गया है। हाल ही में निर्देशक फरोग अहमद सिद्दीक़ी की फ़िल्म कि शूटिंग कर मुम्बई लौटी अंजना कि गिनती भोजपुरी की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में की जाती है। उनकी हालिया रिलीज़ राजा जी आई लव यु जहां सफलता का परचम लहरा रही है वहीँ नए साल में उनकी लगभग आधा दर्ज़न फिल्मे प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment