Sunday, July 1, 2012

Nirahua Pawan Singh in Ek duje ke liye

निरहुआ-पवन की ‘‘एक दुजे के लिए’’ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स दिनेशलाल यादव ‘‘निरहुआ’’ व सुपर स्टार पवन सिंह की जोड़ी ‘‘ एक दुजे के लिए’ में नजर आयेंगी। यशी फिल्मस प्रा. लि. व कैपिटल फिल्मस् प्रा. लि. के बैनर तले बनी निर्माता अभय सिन्हा व टी. पी. अंग्रवाल की इस फिल्म के निर्देशक अनिल अजिताभ है। फिल्म में दक्षिण भारतीय अदाकारा मधु शर्मा, एहसान खान व संगीता रमण की अन्य प्रमुख भूमिकाये हैं। फिल्म में युवा दिलों की प्रेम कहानी दिखाई गयी है। फिल्म में गीत हैं प्यारेलाल यादव व संतोष पूरी के वहीं सगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने। फिल्म के निर्माता द्वय अभय सिन्हा, टी. पी. अग्रवाल व निर्देशक अनिल अजिताभ के अनुसार ‘‘एक दूजे के लिए’’ भोजुपरी में बनी पहली संपूर्ण लव स्टोरी फिल्म होगी। फिल्म में निरहुआ-पवन की शानदार टक्कर व एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म के छायांकन दामोदर नायडू, संपादक हरीश चैधरी, कार्यकारी निर्माता अंजनीकांत श्रीवास्तव हैं। By Uday Bhagat

No comments:

Post a Comment