Tuesday, September 6, 2016

सबरंग अवार्ड 2016 - भोजपुरी व सामजिक जगत के लोग सम्मानित


मुम्बई के नवीन भाई ठक्कर हॉल में आयोजित इस रंगारंग समारोह में निरहुआ को बेस्ट एक्टर उनकी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला २ के लिए तो मधु शर्मा को उनकी फिल्म गुलामी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट फिल्म का अवार्ड निरहुआ रिक्शावाला २ को दिया गया जो फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव और राहुल खान ने ग्रहण किया।  इसी फिल्म के लिए सतीश जैन को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया।  समारोह में  रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए डायमंड ऑफ़ भोजपुरी अवार्ड , पवन सिंह को पॉपुलर एक्टर अवार्ड और आम्रपाली दुबे को पॉपुलर एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।  पटना से पाकिस्तान के लिए संतोष मिश्रा को बेस्ट राइटर , रफीक शेख को बेस्ट सिनेमेटोग्राफर और अंदलीब पठान को बेस्ट एक्शन डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रकाश जैस को बेस्ट कॉमेडियन , संजय पांडे को बेस्ट खलनायक का अवार्ड दिया गया।  दोनों को ही यह अवार्ड उनकी फिल्म राजा बाबु के लिए दिया गया। संभावना सेठ को बेस्ट इंटरटेनर अवार्ड से सम्मानित किया गया।     अंजना सिंह को हॉट केक ऑफ़ भोजपुरी अवार्ड , पूनम दुबे को ग्लैमरस एक्ट्रेस अवार्ड , सीमा सिंह को आयटम क्वीन अवार्ड , सुनील पाल को कॉमेडी किंग अवार्ड,    मोहिनी घोष को कलाश्री अवार्ड , अनारा गुप्ता को सबरंग फिल्म अवार्ड , समरजीत को प्रचारक श्री अवार्ड दिया गया। पप्पू खन्ना को पॉपुलर कोरियोग्राफर अवार्ड , मोहन राठौड़ को भोजपुरिया रॉक स्टार अवार्ड से नवाजा गया।    नवोदित अभिनेता का अवार्ड निसार खान को तो नवोदित अभिनेत्री का अवार्ड रितु सिंह को दिया गया।  पंकज जायसवाल और मधुवेंद्र राय को पूर्वांचल श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभय सिन्हा को बिहार गौरव अवार्ड से नवाजा गया।  कुणाल सिंह को बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल तो माया यादव को बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के लिए नवाजा गया।  समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment