Sunday, January 18, 2015

भोजपुरी दबंग्स की लगातार दुसरी हार , रांची में तेलगु वारियर्स ने दस विकेट से हराया


भोजपुरिया सितारों की टीम भोजपुरी दबंग्स को सी सी एल ५ में शनिवार को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  मुंबई में कर्नाटक बुलडोज़र से मात खाने के बाद कल अपने होम ग्राउंड रांची में एकतरफा मुकाबले में तेलगु वारियर्स ने दस विकेट से हरा दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भोजपुरी दबंग्स की शुरुवात काफी अच्छी रही।  कप्तान मनोज तिवारी और प्रवेश लाल यादव ने 3.4 ओवर में ४१ रन बना लिए , लेकिन लगातार दो गेंदों पर पहले प्रवेश लाल फिर मनोज तिवारी आउट हो गए।  उनके आउट होने के बाद उतरे उदय तिवारी भी मात्र एक गेंद का सामना कर पवेलियन लौट गए।  विकेटकीपर अजोय शर्मा और आदित्य ओझा ने भोजपुरी दबंग्स की दहति पारी को संभाला और शैलेन्द्र सिन्हा ने भी उनका बखूबी साथ दिया।  अजोय शर्मा ने ५० , शैलेन्द्र सिन्हा ने २३ और आदित्य ने दस रनों का योगदाब दिया।  निर्धारित २० ओवर में भोजपुरी दबंग्स ने सभी विकेट खोकर १५५ रन बनाये।  १५६ रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलगु वारियर्स ने भोजपुरी दबंग्स के गेंदबाजों की ख़राब गेंदवाजी और क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाया और निर्धारित लक्ष्य मात्र १५ ओवर में पूरा कर लिया।  रांची में भोजपुरी दबंग्स की दूसरी हार है।  इसके पूर्व सी सी एल ३ में वीर मराठा से उन्हें हार का सामना पड़ा था जबकि सी सी एल ४ में दबंग्स ने चेन्नई राइनोज को हराया था।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment