Wednesday, November 5, 2014

प्रगति पर हुकूमत


अपनी पहली ही फिल्म जानेमन से भोजपुरी फिल्म जगत में धमाकेदार आगाज़  करने वाली फिल्म निर्माण कंपनी श्रेयश फिल्म्स की अगली फिल्म हुकूमत का निर्माण प्रगति पर है।    निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे की इस फिल्म में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार  पवन सिंह और प्रख्यात गायक अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू पहली  बार साथ साथ दिखेंगे।  इस फिल्म के लेखक एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू , गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी ,  मनोज मतलबी  और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है।  
फिल्म में पवन सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू के साथ साथ काजल राघवानी, तनुश्री ,  संजय पाण्डेय, जसविंदर जस्सी, सूर्या द्वेदी , शिवा राजपूत ,  अनूप अरोरा , विनोद मिश्रा, जशवंत जायसवाल, धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं।  निर्देशक अरविन्द चौबे के अनुसार , हुकूमत में हर वो रंग है जो भोजपुरिया दर्शको को पसंद आएगी।  निर्माता प्रेम राय ने बताया की एक बड़े कैनवास पर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा  और उन्हें उम्मीद है की हुकूमत दर्शको के दिलो पर राज करेगी। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment