Friday, August 8, 2014

महेंदर मिसिर के गानो पर एल्बम बनाएंगे पवन सिंह


भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह ने  अब भोजपुरी के प्रख्यात कवि व गायक महेंदर मिसिर के गानो पर आधारित ऑडियो एल्बम बनाने  और उनके बोल को दुनिया के कोने कोने तक पहुचाने का बीड़ा उठाया है। उल्लेखनीय है की भोजपुरी फिल्मो खासकर गानो में बढ़ती  अश्लीलता से खफा पवन सिंह ने पिछले दिनों एलान किया था की अब वो उस किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे जिसमे अश्लील गाने और दृश्य होंगे।  इसी कड़ी में अब उन्होंने गंदे गानो से पाटे गए भोजपुरिया संगीत के बाजार को साफ़ सुथरा करने का फैसला किया है।  पवन सिंह के अनुसार , जब तक अच्छे गानो को लाया और उसे प्रमोट नहीं किया जायेगा  तब तक अश्लील गानो पर रोक लगाना संभव नहीं है।  उन्होंने कहा की इस एल्बम के माध्यम से वे आम लोगो के बीच जनजागरण करना चाहते हैं। चूँकि पवन सिंह भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गायक है और इनके एल्बम की काफी डिमांड रहती है . यही नहीं सोशल मिडिया व इंटरनेट के द्वारा विदेश में बसे भोजपुरिया लोग भी उनके गानो का लुत्फ़ उठाते  हैं।  ऐसे में निःसंदेह भोजपुरी संगीत जगत को साफ़ सुथरा करने में पवन सिंह का यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा।   udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment