Friday, March 28, 2014

No censor certificate for Bhojpuri Film SANYASI BALMA

सेंसर बोर्ड ने सन्यासी बलमा को सर्टिफिकेट देने से किया इंकार 

बहुचर्चित एवं विवादास्पद भोजपुरी फिल्म - सन्यासी बलमा को सेंसर बोर्ड ने सेंसर सर्टिफिकेट देने से साफ़ मना कर दिया है। धर्म के नाम पर पाखण्ड, अंध विश्वास फैलाने वाले ढ़ोंगी साधू सन्यासियों जैसे ज्वलंत मुद्दे पर बनी पहली विषय प्रधान भोजपुरी फिल्म के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है, जबकि आज विषय हीन, नग्नता दिखाने वाली फिल्में धड़ल्ले से पास की जा रही है। फिल्म निर्माता के अनुसार *जब भी आप कुछ नया करते हैं तो सभी आपका साथ छोड़ देते हैं।  ऐसा ही कुछ हमारी फिल्म के साथ हुआ है। मगर मैं हिम्मत हारने वालों में से नहीं हूँ। इस लड़ाई को हम आगे ले जाएंगे और हमारी पूरी कोशिश है कि यह फिल्म दर्शकों तक पहुंचे। फ़िल्म निर्माता का  सन्यासी बलमा फ़िल्म से जुड़े सभी लोग से अनुरोध है कि वो इस फ़िल्म को दर्शकों दर्शकों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें। सिन्धुजा चलचित्र  के बैनर तले निर्मित फ़िल्म - सन्यासी बलमा की कहानी में इसी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। निर्देशक - अजय कुमार झा निर्देशित इस फ़िल्म के माधयम से  समाज को आईना दिखाने  का प्रयास किया गया है। आज के साधू-सन्यासी के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में ढोंगी साधू की भूमिका खलअभिनेता - अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं। इस फ़िल्म की कथा - सिन्धुजा मिश्रा ने लिखा है जबकि पटकथा एवं संवाद लिखा है - मनोज टाईगर ने। नवोदित नायक - जलज कुमार इस फ़िल्म से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में  शुभम तिवारी, मोनालिसा, जलज कुमार, प्रिया शर्मा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अनूप अरोरा, किरन यादव, देव सिंह, अभय राज तथा अवधेश मिश्रा है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment