Friday, March 28, 2014

बहुरानी का पहला शेड्यूल जौनपुर में पूर्ण

महिला समाज की आवाज को बुलंद करने हेतु राम मिश्रा क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की जा रही  भोजपुरी फिल्म *बहुरानी* की शूटिंग  का पहला शेड्यूल उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला में पूर्ण की गयी है। निर्माता शिवप्रकाश सरोज की इस पारिवारिक फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं। केन्द्रीय भूमिका में शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज *दीपू*, पूनम दूबे, वीरेन्द्र चौहान *निरहू*, राम मिश्रा, अलिया अली, कामना सिंह, बबलू यादव, सुनीता सिंह, रोहित राज तथा बालेश्वर सिंह हैं। इस फ़िल्म  के लेखक - शिव प्रकाश सरोज हैं तथा संगीतकार - राम प्रवेश, गीतकार - एस के चौहान व शिव प्रकाश हैं।  छायाकार - जगमिंदर सिंह तथा नृत्य निर्देशक - अशोक मयंक हैं। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment