Friday, March 28, 2014

अंजना सिंह मचा रही है गरदा


भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह हमेशा की तरह अभी भी गरदा मचा रही है।  मात्र तीन साल में ही ३० से भी अधिक फिल्मो में काम कर चुकी अंजना की फ़िल्म गरदा  भोजपुरी की पहली ऐसी फ़िल्म बन गयी   है जो चेन्नई में रिलीज़ हुई।  चेन्नई में गरदा मचाने के बाद इसी शुक्रवार यह फ़िल्म बिहार में गरदा मचाने के लिए दर्शको के समक्ष आयी और दर्शको ने उसे हाथो हाथ लिया है।      
एस एस फिल्म फैक्ट्री  प्रस्तुत तथा एस के फिल्मस (चेन्नई)  के बैनर तले निर्मित फ़िल्म गरदा में अंजना के साथ  ऐक्शन किंग विराज भट्ट ,  बालेश्वर सिंह, हैप्पी, धर्मेन्द्र सिंह, पूनम दूबे, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, सी .पी . भट्ट, दीपक भाटिया, साहिल शेख, वैभव राय, संजय वर्मा, कृष्णदेव राणा, इंद्रसेन यादव, सीमा सिंह, नेहा तिवारी, संजू चौहान, वारिस शाह, मनोज श्रीवास्तव इत्यादि हैं। फ़िल्म के निर्माता  श्रवण कुमार एच. और लेखक निर्देशक  पराग पाटिल हैं।  मुम्बई में लाल दुपट्टा वाली कि शूटिंग कर रही अंजना की आने वाली फिल्मो में बहुरानी, दिल लागल दुपट्टा वाली से, रंगीला बाबा सहित लगभग एक दर्ज़न फिल्मे शामिल  है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment