Saturday, March 1, 2014

भगवा चोले में साधू बना शैतान

आज का युग साधुवाद एवं अंधविश्वास की गिरफ्त में पूरी तरह जकड़ चुका है। आज के साधू महात्मा की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर मनुष्य उनकी अंध भक्ति के मायाजाल फँस जाते हैं। जी हाँ, सिन्धुजा चलचित्र  के बैनर तले निर्मित फ़िल्म - सन्यासी बलमा की कहानी में इसी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। निर्देशक - अजय कुमार झा निर्देशित इस फ़िल्म के माधयम से  समाज को आईना दिखाने  का प्रयास किया गया है। आज के साधू-सन्यासी के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में ढोंगी साधू की भूमिका खलअभिनेता - अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं। इस फ़िल्म की कथा - सिन्धुजा मिश्रा ने लिखा है जबकि पटकथा एवं संवाद लिखा है - मनोज टाईगर ने। नवोदित नायक - जलज कुमार इस फ़िल्म से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में  शुभम तिवारी, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अनूप अरोरा, किरन यादव, देव सिंह, अभय राज तथा अवधेश मिश्रा है।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment