Tuesday, October 25, 2011

Munni badnaam bhail Saiyaan tohre Khatir


मुन्नी बदनाम भइल सैयां तोहरे खातिर का मुहूर्त
भोजपुरिया परदे पर धरमवीर , मुन्नी बाई नौटंकी बाई और मार देब गोली केहू ना बोली जैसी चर्चित फिल्म दे चुके जीतेश दुबे अब लेकर आ रहे हैं मुन्नी बदनाम भइल सैयां तोहरे खातिर . धनतेरस के अवसर पर इस फिल्म का मुहूर्त स्वर लता स्टूडियो में धूम धाम से किया गया. इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अजय कुमार , जिनकी एक फिल्म यादव पान भण्डार जल्द ही परदे पर दस्तक देने वाली है. मुन्नी बदनाम भइल सैयां तोहरे खातिर में भोजपुरी की सुपर तारिका रानी चटर्जी जहाँ मुन्नी है वहीँ उनके सैयां है दीपक दुबे. रानी और दीपक की जोड़ी इसके पहले मुन्नी बाई नौटंकी बाई में धूम मचा चुकी है. मुहूर्त के अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े कई सम्मानित लोग मौजूद थे. सलाम भोजपुरिया की ओर से श्री कृष्णा क्रियेशन व पूरी टीम को बधाई .

No comments:

Post a Comment