Friday, February 5, 2016

भोजपुरी दंबग भिड़ेगी मुंबई हीरोज से


मुम्बई । बीस करोड़ भोजपुरी भाषियों की अपनी क्रिकेट टीम रेवांता डेवलपर्स प्रस्तुत भोजपुरी दबंग  बंगाल टाईगर  और पंजाब दे शेर को हराने के बाद  सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग सीजन सिक्स में ६ फरवरी को हिन्दी फिल्मों के सितारों वाली टीम मुंबई हिरोज  से भिड़ेंगी।  यह रोमांचक मुकाबला चंडीगढ़ के सेक्टर १६ में बने स्टेडियम में होगा। मुंबई हीरोज टीम के ओनर हैं अभिनेता सोहेल खान जबकि कप्तान हैं रितेश देशमुख। इस टीम में शामिल हैं सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, अर्पूव लाखिया, अरमान कोहली, राजा भैरवानी, शब्बीर अहलुवालिया, वरुण वडोला, वत्सल सेठ और शरद केलकर।
 भोजपुरी दबंग में दबंगई दिखाते स्टेडियम में दिखेंगे टीम के तीन तीन सुपर स्टार जिसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ शामिल है। । भोजपुरी दबंग के ओनर हैं मनोज तिवारी जबकि को ओनर हैं अंकुर प्रसाद, प्रदीप शेहरावत और सतेंद्र मान।  भोजपुरी दबंग के कप्तान हैं भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार मनोज तिवारी जबकि उप कप्तान हैं भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ । इस टीम के मेंटोर हैं भोजपुरी महानायक रविकिशन । बाकि खिलाड़ी हैं भोजपुरी फिल्मस्टार प्रवेश लाल यादव, विक्रांत सिंह ,उदय तिवारी, आदित्य ओझा, प्रकाश जैस, अयाज खान,अजय शर्मा, असगर खान, अकबर नकवी, जय यादव , वैभव राय,  श्ैौलेष  सिन्हा,  गजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी।  भोजपुरी दबंग के टीम मैनेजर और खिलाड़ी विकाश सिंह भी अपना क्रिकेट जलवा दिखाएंगे। टीम के कोच हैं संतोष डी सिंह। ट्रेनर हैं निर्भय सिंह जबकि फिजिसियन हैं सुरेश अकोलकर ।  प्रचारक हैं शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा। इस टीम के अडिस्टेंट कोच है शौरभ सिंह। भोजपुरी दबंग की ब्रांड अम्बेसडर  हैं पाखी हेगड़े, मोनालिशा , अंजना सिंह ,  शुभी शर्मा और आम्रपाली दूबे,  । भोजपुरी दबंग और मुंबई हीरोज के बीच क्रिकेट का यह रोमांचक मुकाबला ६ फरवरी को दोपहर दो बजे से चंडीगढ़ में होगा जिसका सीधा प्रसारण कलर्स चैनल और बिग मैजिक पर भी किया जायेगा। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment