Sunday, January 31, 2016

सी सी एल में भोजपुरी दबंग्स की लगातार दुसरी जीत


मुम्बई । बीस करोड़ भोजपुरी भाषियों की अपनी क्रिकेट टीम रेवांता भोजपुरी दबंग ने बंगाल टाईगर को हराने के बाद सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग सीजन सिक्स में आज पंजाब के बब्बर शेर माने जाने वाली टीम पंजाब दी शेर को भी पांच विकेट से हराकर धूल चटा दिया। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडिय मेंं हुये इस रोमांचक मुकाबले में टास जीता पंजाब दी शेर ने और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बारी जब आयी भोजपुरी दबंग के खेलने की तो परवेश लाल यादव पूरी तरह अपने चिरपरिचित अंदाज में शबाब पर दिखे और चालिस रनो का अंबार लगा दिया । टीम के कप्तान और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी आज रनो की बरसात नहीं कर पाये उनका ध्यान सिर्फ विकेट चटकाने पर ही लगा रहा और मनोज तिवारी सिर्फ नौ रन ही बना पाये। मनोज तिवारी के कम रनों के औसत को पूरा किया अजय शर्मा ने जिसने मनोज तिवारी के पैवेलियन लौटते ही ३३ रनों का अंबार लगा दिया। भोजपुरी दंबग के आदित्य ओझा भी कम कहां थे। उन्होमे २१ रन बनाये और भोजपुरी दंबग के जाने माने चेहते उदय तिवारी ने १२ बनाये। भोजपुरी दंबग ने पांच विकेट पर निर्धारित लक्ष्य १४८ को आराम से पूरा कर लिया और सिर्फ १७ .३ ओवर में ही १४९ रन बनाकर पंजाब दी शेर को हरा दिया। भोजपुरी दंब की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाये भोजपुरी दंबग के आदित्य ओझा ने। आदित्य ओझा ने तीन ओवर में तीन विकेट चटकाये और भोजपुरी दंबग के कप्तान मनोज तिवारी भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होने तीन ओवर में चार रन देते हुये दो विकेट चटकाये। अयाज खान और असगर ने एक एक विकेट चटकाते हुये पंजाब दी शेर को १४८ रनों पर समेट दिया। लगातार मिली दुसरी सफलता से भोजपुरी दबंग का हौसला काफी बुलंद है। आज हुये मैच में भोजपुरी दंबग का हौससा बढ़ाने खुद भोजपुरी फिल्मों के महानायक रविकिशन भी घायल होने के बावजूद स्टेडियम में पहुंचे और भोजपुरी दंबग का हौसला बढ़ाया। रविकिशन का भोजपुरी दबंग का हौसला बढ़ाने से निश्चित ही भोजपुरी दबंग का मनोबल सांतवे आसमान पर पहुंचा और टीम के उपकप्तान और भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव के चाहने वाले भी दिनेश लाल यादव को मैदान में देखकर काफी उत्साह में थे। भोजपुरी दबंग के ओनर हैं मनोज तिवारी जबकि को ओनर हैं अंकुर प्रसाद, प्रदीप शेहरावत और सतेंद्र मान। भोजपुरी दबंग के कप्तान हैं भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार मनोज तिवारी जबकि उप कप्तान हैं भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ।इस टीम के मेंटोर हैं भोजपुरी महानायक रविकिशन ।बाकि खिलाड़ी हैं भोजपुरी फिल्मस्टार प्रवेश लाल यादव,विक्रांत सिंह ,उदय तिवारी, आदित्य ओझा, प्रकाश जैस, अयाज खान,अजय शर्मा, असगर खान, अकबर नकवी, जय यादव , वैभव राय, शैलेश सिन्हा, गजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी भोजपुरी दबंग के टीम मैनेजर और खिलाड़ी विकाश सिंह भी अपना क्रिकेट जलवा दिखाएंगे।टीम के कोच हैं संतोष डी सिंह।इस टीम के अडिस्टेंट कोच है शौरभ सिंह। भोजपुरी दबंग की ब्रांड अम्बेसडर हैं पाखी हेगड़े, मोनालिशा ,आम्रपाली दूबे,अंजना सिंह और शुभी शर्मा । दो मैचो में शानदार जीत हासिल करने के बाद भोजपुरी दंबग का अगला मुकाबला ६ फरवरी को हिन्दी फिल्मों के नामचीन स्टारों वाली टीम मुंबई हीरोज के साथ चंड़ीगढ़ में दोपहर दो बजे से सायंकाल ६ बजे तक होगा। जिसका सीधा प्रसारण बिग मैजिक गंगा और कलर्स चैनल पर होगा। भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी, रविकिशन और दिनेश लाल यादव तथा भोजपुरी दंबग की पूरी उतरेगी दे लपेटा बांध के फेटा गाने के साथ मुंबई हीरोज से मुकाबले के लिये क्रिकेट के इस महासमर में।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment