Friday, October 30, 2015

प्रदर्शन के लिए तैयार काट के रख देब

भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म काट के रख देब अब प्रदर्शन के लिए तैयार है और फिल्म के दीवाली पर रिलीज़ किये जाने की तैयारी चल रही है।   कुशांक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं अजय सूद जबकि को - निर्देशक हैं धनंजय तिवारी । फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं नारायण पाठक।   फिल्म का संगीत दिया है अशोक सिन्हा ने जिसे शब्दों में ढाला है खुद अशोक सिन्हा, मुन्ना दुबे , सागर परदेशी और प्यारे लाल यादव ने।  फिल्म के  लेखक हैं नन्हे पांडे।  फिल्म की शूटिंग मुंबई व आसपास के खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है जिसे कैमरे में उतारा है देवेन्द्र तिवारी ने। काट के रख देब की खासियत है फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय पिंगाक्ष।  अनोखे नाम वाले इस अद्भुत अभिनेता को दर्शको ने विराज तड़ीपार में ही नोटिस कर लिया था क्योंकि अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने कमाल की अभिनय क्षमता का परिचय दिया था।   काट के रख देब में पिंगाक्ष अजय का साथ दे रही है हॉट गर्ल पूनम दुबे।  अन्य प्रमुख कलाकारों में संजय पांडे , श्री कांकाणी , राम सुजान सिंह , प्रेम दुबे , आर के गोस्वामी, नीलम पाण्डेय , के टी आनंदराव , संजय वर्मा आदि शामिल है।  पिंगाक्ष अजय के अनुसार , काट के रख देब में हर वो चीज़ मौजूद है जिसे भोजपुरिया दर्शक देखना पसंद करते हैं।  अपनी भूमिका के सम्बन्ध में उन्होंने बताया की वे एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं जो बाहुबलियों के अत्याचार का शिकार हो जाते हैं फिर उसके खिलाफ जंग का एलान कर देते हैं।  निर्देशक अजय सूद ने पिंगाक्ष अजय के अभिनय की तारीफ़ करते हुए कहा वे एक अद्भुत अभिनेता तो हैं ही साथ ही दृश्यों की बारीकी समझ भी उन्हें है जिससे उनके अभिनय में चार चाँद लग जाती है। udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment